राजस्थान सरकार आदेश 2026: विश्राम भवनों में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के कार्य और दायित्व - DAILY EXAM UPDATES

Wednesday, 7 October 2026

राजस्थान सरकार आदेश 2026: विश्राम भवनों में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के कार्य और दायित्व

राजस्थान सरकार: सामान्य प्रशासन (ग्रुप-5) विभाग का आधिकारिक आदेश
राजस्थान सरकार के सामान्य प्रशासन (ग्रुप-5) विभाग ने एक नया आदेश (क्रमांक: प.11(1)साप्र/5/2026पार्ट 2) जारी किया है, जिसमें विश्राम भवनों में कार्यरत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के राजकीय दायित्वों को विस्तार से निर्धारित किया गया है।  

चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के अनुमत राजकीय कार्यों की सूची:
आदेश के अनुसार, इन कर्मचारियों को निम्नलिखित कार्य सम्पादित करने होंगे:  

भवन के स्वागत कक्ष, लॉबी और बैठक की सफाई एवं डस्टिंग करने का कार्य।  

स्थापित ऑफिसेज को खोलने और बंद करने, तथा वहां सफाई, डस्टिंग और व्यवस्थित करने का कार्य।  

अतिथियों को पानी पिलाना और प्रबन्धक द्वारा दिये गये निर्देशों के अनुसार कार्य करना। 
 
भवन के अतिथि कक्षों की सफाई, झाड़ू-पौंछा, लिनन बदलना, बेड मेकिंग, डस्टिंग, वाटर जग में पानी भरना एवं अतिथियों के कक्ष से संबंधित अन्य कार्यों को सम्पादित करना।  

अतिथि के सामान को लाने और ले जाने का कार्य।  

किचन स्टोर एवं स्थाई स्टोर में आने वाले सामान को लाने का कार्य।
  
विभिन्न विभागों से किये जाने वाले पत्राचार की डाक सुपुर्दगी का कार्य।  

ट्रेजरी एवं बैंक से संबंधित कार्य तथा अन्य बाजार के कार्य।  

पैन्ट्री हेल्पर के रूप में कार्य करना एवं पैन्ट्री के बर्तन क्लीयर करने का कार्य।  

भवन की सुरक्षा का दायित्व इत्यादि निभाना।  
महत्वपूर्ण निर्देश:
राजस्थान सर्किट हाउस मैनुअल, 2023 के अध्याय-6 के बिन्दु संख्या 47 के अनुसार, अतिथियों को बेहतर सेवा उपलब्ध कराने के लिए प्रबंधक आवश्यकता के अनुसार चतुर्थ श्रेणी संवर्ग के कार्मिकों की सेवाएँ उपरोक्त सूची के अनुसार ले सकते हैं।  
अतः चतुर्थ श्रेणी कार्मिक, वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा समय-समय पर दिए गए आदेश एवं निर्देशों के अनुसार सर्किट हाउस से संबंधित कार्य सम्पादित करेंगे।  

आदेश जारीकर्ता:(दाताराम) संयुक्त शासन सचिव, राजस्थान सरकार  

No comments:

Post a Comment