SBI जल्द ही प्रदेश के विभिन्न अस्पतालों, क्षेत्रीय कार्यालयों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में इन सुविधाओं की जानकारी देने के लिए जागरूकता शिविर (Camps) भी आयोजित करने जा रहा है।
आइए जानते हैं SBI Salary Account (SGSP) के अंतर्गत कर्मचारियों को मिलने वाले विशेष लाभों के बारे में विस्तार से:
1. शानदार बीमा एवं दुर्घटना सुरक्षा (Insurance Benefits)
इस पैकेज के तहत कर्मचारियों को भारी-भरकम बीमा कवर बिल्कुल मुफ्त मिल रहा है:
दुर्घटना मृत्यु (Accidental Death): ₹100.00 लाख (1 करोड़ रुपये) का कवर।
हवाई यात्रा के दौरान दुर्घटना मृत्यु: ₹160.00 लाख का कवर।
स्थायी पूर्ण विकलांगता: ₹100.00 लाख का कवर।
स्थायी आंशिक विकलांगता: ₹80.00 लाख तक का कवर।
समूह सावधि जीवन बीमा (Group Term Life - GTL): सामान्य बीमारी अथवा अन्य कारणों से मृत्यु होने की स्थिति में ₹10.00 लाख तक का जीवन बीमा कवर। इस GTL कवर के लिए विभाग द्वारा पात्र कर्मचारियों की सूची (Single Point of Contact के माध्यम से) SBI को उपलब्ध करवाई जाएगी।
2. बेहतरीन बैंकिंग सुविधाएं (Zero Cost Banking)
सैलरी अकाउंट (Salary Account) में कोई न्यूनतम बैलेंस (Minimum Balance) रखने की आवश्यकता नहीं है।
मोबाइल बैंकिंग (Mobile Banking), इंटरनेट बैंकिंग (Internet Banking) और डेबिट कार्ड (Debit Card) की सुविधा बिल्कुल मुफ्त।
नया ATM जारी करने का शुल्क और वार्षिक रखरखाव शुल्क (AMC) - शून्य।
प्रतिवर्ष 25 चेक लीव्स (Cheque Leaves) निःशुल्क।
ऑटो स्वीप (Auto Sweep) सुविधा: खाते में तय सीमा से अधिक राशि होने पर वह स्वतः फिक्स्ड डिपॉजिट (Term Deposit) में बदल जाएगी, जिससे आपको सामान्य बचत खाते से अधिक ब्याज मिलेगा।
लॉकर सुविधा: Rhodium, Platinum और Diamond श्रेणी के सैलरी अकाउंट पर लॉकर के किराये में 50% तक की भारी छूट।
3. परिवार के लिए 'SBI Rishtey' के विशेष लाभ
यह लाभ Gold और उससे ऊपर की श्रेणी (NMI > 25000) वालों के लिए है:
कर्मचारी के परिवार के अधिकतम 4 सदस्यों के लिए जीरो बैलेंस (Zero Balance) खाते की सुविधा।
परिवार के इन 4 सदस्यों के लिए ₹5 लाख तक का व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा कवर।
परिवार के सदस्यों के लिए लॉकर शुल्क में 10% की छूट।
4. लोन सुविधाओं में विशेष रियायतें
सैलरी अकाउंट होल्डर्स को होम लोन (Home Loan), कार लोन (Car Loan), और पर्सनल लोन (Personal Loan) आदि में ब्याज दरों और प्रोसेसिंग शुल्क (Processing Fee) में विशेष छूट मिलेगी।
महत्वपूर्ण सूचना: लाभ कैसे लें?
इन सभी शानदार सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए चिकित्सा विभाग के कर्मचारियों का SBI सैलरी अकाउंट, 'State Government Salary Package' (SGSP) के अंतर्गत कन्वर्ट या टैग (Tag) होना अनिवार्य है। खाता SGSP में टैग होने के बाद ही कर्मचारी उपरोक्त सभी मुफ्त बीमा और बैंकिंग लाभों का फायदा उठा सकेंगे।
No comments:
Post a Comment